top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री हरसिद्वि भक्त मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष का नौ दिवसीय शारदीय महोत्सव घट स्थापना कलश यात्रा एवं देवी भागवत कथा का शुभारंभ

श्री हरसिद्वि भक्त मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष का नौ दिवसीय शारदीय महोत्सव घट स्थापना कलश यात्रा एवं देवी भागवत कथा का शुभारंभ


उज्जैन- श्री हरसिद्वि भक्त मंडल स्वर्ण जयंती वर्ष 50 वाॅ नौ दिवसीय शारदीय महोत्सव का रामघाट पर भागवत एवं कलश का पुजन माँ शिप्रा के जल से अभिषेक कर पालकी में माता हरसिद्वि के चित्र को स्थापित कर चलित सवारी के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से निकली कलश का क्षिप्रा नदी पर पूजन कथावाचक पं.सुभाष चतुर्वेदी एवं मंडल पदाधिकारियो द्वारा किया गया माँ हरसिद्वि कलश यात्रा रामघाट से प्रारंभ होकर कार्तिक चोंक पटनी बाजार गुदरी होते हुए हरसिद्वि मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुई कलश यात्रा में बटुक, माँ हरसिद्वि पालकी, रथ में देवी भागवत आकर्षण का केंद्र रहे कलश यात्रा का स्वागत एवम पूजन स्थानीय गण्यमान नागरिको द्वारा किया गया विक्रमादित्य सभागृह मे नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव घट स्थापना के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ मंडल पदाधिकारियो ने माॅ हरसिद्वि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया मंडल पदाधिकारीयो द्वारा कथा वाचक पं सुभाष चतुवेर्दी एवं पं.योगेश शर्मा का पुष्प माला से  स्वागत किया गया एवं श्रद्वालंओ को फलाहारी महाप्रसादी वितरण किया गया इस अवसर पर भक्त मंडल के संचालक शिवनारायण चौबे ,राजेन्द्र जोशी,ज्ञानेश्वर दुबे,रमेश दुबे ,संतोष जाधव पवन नागर,सुनील वर्मा,प्रमेन्द्र यादव,जगदीश शर्मा, राजेश नागर,राजेश अखंड सत्यनारायण टोनगरिया विनय नामदेव श्रीमती ज्योति ठाकुर कल्पना नायक श्रीमती अंजना शुक्ला ,श्रीमती किरण गुप्ता ,प्रमोद पाण्डे,विरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a reply