महापौर ने किया देवी मंदिरों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण शक्तिपीठ हरसिद्धि का निरीक्षण कर शहर में सुख समृद्धि की कामना की
उज्जैन- गुरुवार से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हुआ उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार देवी मंदिरों एवं पण्डालों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था किये जाने के साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निगम द्वारा जो अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बड़े स्तर पर की गई उसकी प्रशंसा की गई एवं मां हरसिद्धि के दर्शन करते हुए शहर वासियों के लिए सुखसमृद्धि की कामना की गई।