top header advertisement
Home - उज्जैन << जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में आज महापौर से निगम मुख्यालय में मिले

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में आज महापौर से निगम मुख्यालय में मिले


उज्जैन- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानी के सम्बन्ध मे नागरिक आज शुक्रवार 4 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जन्म मृत्यु शाखा में महापौर श्री मुकेश टटवाल से मिल सकते है महापौर श्री टटवाल ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कई शिकायते प्राप्त हो रही है इस वजह से वे स्वयं 4 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जन्म मृत्यु शाखा में बैठकर नागरिकों से मिलेगें एवं प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को दूर करेगें। महापौर श्री टटवाल ने इस सम्बन्ध मे सांख्यिकी अधिकारी को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं

Leave a reply