मद्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ 8 अक्टूबर तक मनाया जायेगा
उज्जैन- महात्मा गांधी की जयन्ती पर मद्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ। यह सप्ताह 8 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन होगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरूद्ध समाज में जन-जागृति, जन-चेतना, जागरूकता का निर्माण किया जायेगा। नशीली पदार्थों के सेवन से मुक्ति हेतु 8 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अन्य संगठनों को मद्य निषेध सप्ताह के अन्तर्गत आयोजन करने के निर्देश जारी कर दिये हैं।