top header advertisement
Home - उज्जैन << जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार


उज्जैन - जीएसटी रजिस्ट्रेशन के एवज में मांगी जा रही रिश्वत मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर निरीक्षक विजया भिलाला और सहायक ग्रेड 3 किरण जोशी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। इन दोनों महिला अधिकारी-कर्मचारियों को साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। 
    बताया जा रहा है कि फरियादी दीपसिंह बुनकर ने 6 माह पहले जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए वाणिज्य कर विभाग में आवेदन दिया था। वैसे तो कागजी खानापूर्ति के बाद ये कार्रवाई अब तक पूरी हो जानी थी, लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी दीपसिंह को जीएसटी नंबर नहीं मिल पाया। फरियादी से इसके लिए खुले रूप से रूपयों की मांग की गई। जिसके बाद फरियादी दीपसिंह ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को दर्ज करवाई। शिकायत का सत्यापन होने पर लोकायुक्त पुलिस ने दीपसिंह के साथ मिलकर एक ट्रेप प्लान किया। लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि दोनों महिला कर्मचारियों कर निरीक्षक विजया भिलाला और सहायक ग्रेड 3 किरण जोशी ने फरियादी से 6 हजार रूपए की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त 3500 रूपए देते समय लोकायुक्त विभाग द्वारा ये कार्रवाई की गई।

 

Leave a reply