top header advertisement
Home - उज्जैन << जिले में अभी तक औसत 827.8 मिमी वर्षा हुई पिछले चौबीस घंटे में औसत 1.6 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक औसत 827.8 मिमी वर्षा हुई पिछले चौबीस घंटे में औसत 1.6 मिमी वर्षा दर्ज


उज्जैन- इस वर्ष इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 827.8 मिमी
वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 943.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। पिछले
चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले की
घट्टिया तहसील में 4, खाचरौद में 2 और बड़नगर तहसील में 9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक उज्जैन तहसील में
966 मिमी, घट्टिया में 654.6, खाचरौद में 787, नागदा में 1071.4, बड़नगर में 767, महिदपुर में 806,
झारड़ा में 879.2, तराना में 876.4 और माकड़ोन तहसील में 643 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि
में उज्जैन तहसील में 968 मिमी, घट्टिया में 578, खाचरौद में 963, नागदा में 1286.7, बड़नगर में
1081, महिदपुर में 917.8, झारड़ा में 1035.3, तराना में 1014.7 और माकड़ोन तहसील में 647 मिमी
वर्षा हुई थी।

Leave a reply