top header advertisement
Home - उज्जैन << ढाई करोड़ ठगी के मामले में पुष्कर से महिला गिरफ्तार

ढाई करोड़ ठगी के मामले में पुष्कर से महिला गिरफ्तार


बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर ढाई करोड़ रुपए की ठगी के मामले में उज्जैन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान के पुष्कर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसने 30 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक अकाउंट किराए पर दिया था। इसके खाते में 21 लाख रुपए डाले गए थे।

मामला 13 सितंबर का है। उज्जैन की मंगल कॉलोनी निवासी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारी रवींद्र कुलकर्णी (76) को अश्लील वीडियो और मणि लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देते हुए साइबर ठगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 55 लाख की ठगी की थी।

राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर के खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसके बाद राजस्थान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। कुलकर्णी के केस में राजस्थान स्थित पुष्कर की सेठा बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दो और आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

Leave a reply