सिहंस्थ 2028 के स्वीकृत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाएं
उज्जैन- कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने ई जल संसाधन विभाग को निर्धारित टाइमलाइन अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दृष्टिगत यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण हैं। परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। आवश्यक अनुमतियां, भू अर्जन , अवार्ड आदि समय पर किए जाएं। सेवरखेडी परियोजना के संबंध में बताया गया कि परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई हैं। टेंडर आमंत्रित कर लिया गया है, अगले महीने एजेंसी निर्धारित हो जाएगी।