top header advertisement
Home - उज्जैन << एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती पखवाडा अंतर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन

एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती पखवाडा अंतर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन


उज्जैन- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं एम आई टी ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूट
उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला
एम. आई. एम. आडिटोरियम एम आई टी परिसर में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं पंडित
दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यर्पण कर कार्यक्रम का
शुभांरभ किया गया। कार्यकम के मुख्य वक्ता श्री अनिल जैन कालूहेडा विधायक उज्जैन उत्तर का स्वागत
संस्था के श्री आदित्य वशिष्ठ, विशेष अतिथि श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्वयक म.प्र.जन अभियान
परिषद का स्वागत श्री ऋषि दुबे, श्री आदित्य वशिष्ठ वाईस चेयर मेन का स्वागत श्री अरुण व्यास द्वारा
किया गया। ऋषि दुबे डायरेक्टर एम आई एम संस्था का स्वागत श्री जय दीक्षित जिला समन्व्यक म.प्र.
जन अभियान परिषद मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अनिल जैन कालूहेडा ने अपने उदबोधन में कहा कि महापुरुषों की
जयंती मनाने का एक ध्येय होता है जिससे युवाओं को उनके जीवन में किये गये कार्यों को जानने का
अवसर मिलता है एवं युवा अपने जीवन-पथ पर कहीं भटक ना जाए, इसलिए महापुरुषों के जीवन से हमे
प्रेरणा मिलती है। पंडित जी बाल्यकाल से देश भक्ति भावना से ओतप्रोत थे। आपके दवारा जन संघ की
स्थापना की। भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं।
उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार
यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा। एवं अंतिम व्यक्ति तक अन्त्‍योदय
के माध्यम से लाभ मिले इन वाक्यों का प्रतिपादन पंडितजी द्वारा किया गया।
श्री शिवप्रसाद मालवीय द्वारा कहा गया कि म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश भर में
महापुरुषों की जन्म जयंती मनाने का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज हम पंडित दीन दयाल
जयंती सप्ताह अंतर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर जन्म
जयंती पखवाडा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय श्री जय दीक्षित जिला समन्व्यक
म.प्र. जन अभियान परिषद दवारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा एवं आभार ऋषि दुबे ने माना।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के डॉ गिरीश शाह, डॉ गौरव शास्त्री, आयशा अंसारी, शिवानी जोशी, गर्विता
जोशी प्रोफेसर, अरूण व्यास, विपिन धाकड, माया उपाध्याय, जयपाल पंवार एवं एम आई टी संस्था के छात्र
छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a reply