top header advertisement
Home - उज्जैन << फ्रीगंज के नए ब्रिज का टेंडर खुला:दो फर्म आई, तकनीकी के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी

फ्रीगंज के नए ब्रिज का टेंडर खुला:दो फर्म आई, तकनीकी के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी


सिंहस्थ-2016 से प्रस्तावित फ्रीगंज का नया ब्रिज अब बन सकेगा। इसके निर्माण के लिए दो फर्मों ने टेंडर डाले हैं। इनकी तकनीकी ​बिड खोली जाएगी। इसके बाद कमेटी के समक्ष फाइनेंशियल ​बिड खोली जाएगी। रेलवे के हिस्से यानी पटरी पर ब्रिज का निर्माण भी सेतु निगम ही करेगा। इसमें रेलवे की ओर से कंसल्टेंट उपलब्ध करवाया जाएगा।

ब्रिज निर्माण के टेंडर के तहत पुराने शहर को फ्रीगंज से जोड़ने के लिए चामुंडा माता चौराहा से मिल की जमीन से होते हुए मक्सी रोड की तरफ ब्रिज बनाया जाएगा। इसमें इंदौर टैक्सटाइल मिल व बिनोद-बिमल मिल की जमीन का उपयोग किया जाएगा। यह ब्रिज मक्सी रोड की तरफ उतरेगा।

इस पर करीब 16 करोड़ 27 लाख 43 हजार रुपए खर्च होंगे। टेंडर के तहत 30 माह में ब्रिज का निर्माण पूरा होगा यानी जून-2027 तक ब्रिज बनकर तैयार हो सकेगा। पुराने ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज बन जाने से यहां पर वन-वे सिस्टम लागू किया जाएगा। निगम के कार्यपालन यंत्री कुलदीप सिंह ने बताया टेंडर सीई कार्यालय में खोला गया है। इसमें दो फर्मों के टेंडर आए हैं।

Leave a reply