सुजल शक्ति अभियान का शुभारम्भ हुआ अभियान 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा
उज्जैन- उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत करोंदिया में सुजल शक्ति अभियान का
शुभारम्भ हुआ। अभियान आज शनिवार 28 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा।
अभियान के अन्तर्गत पहले दिन सुजल शक्ति अभियान, दूसरे दिन अमृत धारा, तीसरे दिन शुद्ध धारा,
चौथे दिन दस्तक धारा एवं अन्तिम दिन 2 अक्टूबर को निरन्तर धारा गांधी जयन्ती के दिन ग्राम सभा
आयोजित कर हर घर जल उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
अभियान के तहत प्रथम दिन सामान्य सभा की बैठक ग्राम करोंदिया में आयोजित की गई। ग्राम
जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अभियान के उद्देश्य और
विषय के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम की नल जल योजना, ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली एवं
संस्थागत तंत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। हर घर जल की शपथ ली गई। कार्यक्रम में लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की श्रीमती मनोरमा जोशी, श्री शुभम शर्मा, श्री लतीफ खान, श्री करण सिंह
सिसौदिया, श्री दीपक गेहलोत, श्रीमती कविता गेहलोत एवं स्व-सहायता समूह के सदस्य, शिक्षकगण
उपस्थित थे।