नन्हे ध्रुव से मिलने ग्राम पंचायत टंकारिया पंथ पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह
उज्जैन- कलेक्टर श्री सिंह नन्हे ध्रुव को देखने ग्राम पंचायत टंकारिया पंथ पहुंचे और धुव्र के माता पिता से चर्चा कर उसकी खेलने ,भोजन आदि गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ध्रुव की सतत देखरेख करने और उनके माता पिता को एहतियातन जिला अस्पताल में सभी आवश्यक जांचे कराने की समझाइश दी।