कलेक्टर श्री सिंह ने खरीफ फसल पंजीयन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उज्जैन- बैठक में श्री सिंह ने उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक को निर्देश दिये कि सभी पंजीयन केन्द्र ऑनलाइन आज ही किये जायें। सभी पंजीयन केन्द्र की सूची त्वरित जारी की जाये। सभी पंजीयन केन्द्रों पर कुशल कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई जाये। किसानों की सुविधा के लिये पंजीयन केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं की जायें। श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसान संघ के साथ बैठक कर पंजीयन, उपार्जन सम्बन्धित सभी जानकारी कृषकों तक पहुंचाई जाये।