top header advertisement
Home - उज्जैन << संजीवनी क्लिनिकों पर आवश्यक दवाईयों की सूची चस्पा की जाये चिकित्सक समय पर न पहुंचने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने संजीवनी क्लिनिकों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

संजीवनी क्लिनिकों पर आवश्यक दवाईयों की सूची चस्पा की जाये चिकित्सक समय पर न पहुंचने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने संजीवनी क्लिनिकों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


उज्जैन- कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आज शहर के विभिन्न मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिकों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिन संजीवनी क्लिनिकों पर आवश्यक दवाईयों की सूची चस्पा नहीं की गई, उन क्लिनिकों के चिकित्सकों को निर्देश दिये कि वे आवश्यक दवाईयों की सूची चस्पा करें। दमदमा स्थित संजीवनी क्लिनिक पर समय पर डॉ.राहुल विश्नोई के न पहुंचने के कारण चिकित्सक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने संजीवनी क्लिनिकों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या, दवाईयों की उपलब्धता, रजिस्टर आदि की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सर्वप्रथम शासकीय संजीवनी क्लिनिक दशहरा मैदान, नागझिरी स्थित नेहरू नगर, अलखनन्दा नगर, शास्त्री नगर, प्रकाश नगर, मक्सी रोड कंचनपुरा, पांड्याखेड़ी का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएचओ डॉ.एसके सिंह उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले में 38 संजीवनी क्लिनिक स्वीकृत हैं। उज्जैन शहर में 8, नागदा में एक संजीवनी क्लिनिक नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं।

Leave a reply