पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 0.6 मिमी वर्षा दर्ज
उज्जैन- कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें बडनगर तहसील में 5 मिमी वर्षा दर्ज कि गई। इस वर्ष 1 जून 2024 से आज तक जिले में औसत 766.2 मिमी वर्षा दर्ज कि गई है। गत वर्ष इसी अवधि में 937.5 मिमी वर्षा दर्ज कि गई थी।