विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण
उज्जैन | जायंट्स ग्रुप ऑफ उज्जैन द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय पद्माखेड़ी में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इसके अंतर्गत कॉपी, पेन, शार्पनर, रबर, कलर का पैकेट प्रदान किया गया। साथ ही ठंडे पानी के लिए बोतलें सभी विद्यार्थियों को दी गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक देवेंद्र माहेश्वरी ने ग्रुप सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश फरक्या के साथ अशोक झालानी, अमृत बलसारा आदि मौजूद थे।