दीपा वर्रा के निर्देशन में लता के गानों का आयोजन 28 को
उज्जैन- स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर कालिदास अकादमी उज्जैन के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में रागिनी म्यूजिकल डांस ग्रुप ऑफ इंडिया की संचालिका दीपा वर्रा के निर्देशन में शाम 5 बजे से रखा गया है। सूत्रधार महेन्द्र राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 कलाकारों को लेकर सुमधुर गानों की प्रस्तुति दी जायेगी। समाजसेवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सतिन्दर कौर सलूजा, जितेन्द्र गुप्ता, जीतू बाबा इंदौर बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष यू.एस.छाबड़ा, गब्बर भाटी, विजय जायसवाल, धीरज आंजना, अजय खीमासा, संजय माली, समीर खान, मुश्ताक शाह, अनिल रेनीवाल, राहुल पंड्या, महेश कुशवाह के करकमलों द्वारा मां वीणा पाण सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। एल.ई.डी का मुख्य आकर्षण लाइव म्यूजिक रहेगा। संचालन राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर द्वारा किया जयोगा। भावना वर्रा ग्रुप नृत्यांगनाओं को लेकर नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसमें म.प्र. के कलाकारों द्वारा विशेष गानों की प्रस्तुति दी जायेगी।