पूजा खंडेलवाल मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी
उज्जैन- राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा दिल्ली ने उज्जैन जिला महिला मोर्चा इकाई में श्रीमती पूजा खंडेलवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था के जिला अध्यक्ष घनश्याम मीणा के अनुसार महिलाओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, भय को मिटाने हेतु श्रीमती पूजा खंडेलवाल जिले में अपनी सेवाएं देंगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायता करेंगी।