महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित पं. व्यास का निधन
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित, श्री महाकालेश्वर विक्रम ध्वज चल समारोह समिति सिंहपुरी के अध्यक्ष व श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रमुख संरक्षक पं. विनोद व्यास का गुरुवार को िनधन हो गया। पं. व्यास हंसमुख, मिलनसार और सभी पुरोहितों के मार्गदर्शक और मित्रवत रहने वाले थे। वे अपने पीछे दो पुत्री व पुत्र तथा नाती-पोती को छोड़ गए हैं। चक्रतीर्थ पर शोकसभा में महाकालेश्वर मंदिर पुजारी समिति के अध्यक्ष पं. लोकेंद्र व्यास, महाकालेश्वर प्रबंध समिति के वरिष्ठ पं. राजेंद्र शर्मा, पं. राम शर्मा, पं. महेश पुजारी, पं. राजेश व्यास उपस्थित थे।