top header advertisement
Home - उज्जैन << हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं बल्कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं बल्कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि


उज्जैन- सांसद श्री उमेशनाथ जी महाराज ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों को
नमन करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी मन, क्रम
वचन से संकल्प लें कि राष्ट्रीय ध्वज पर आंच भी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की लेकर चहुओर
दिखाई दे रही हैं।
     विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को हर घर
तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि
200 वर्षों के कड़े संघर्ष के पश्चात देश को आजादी मिली हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश की गौरव और सम्मान का
प्रतीक हैं।
    नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप
प्रदेश के साथ उज्जैन जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ उपस्थित स्कूली बच्चों और व्यापक जन समूह
का उत्साह वर्धन किया।

Leave a reply