भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष से गुंजायमान हुआ उज्जैन
उज्जैन- तिरंगा हाथ में लिए स्कूली बच्चें, यूवा , महिलाएं केवल और उत्साह नहीं दिखा रहे थे बल्कि आज उनमें देश के प्रति प्रेम को
व्यक्त करने का एक जज्बा भी दिखाई दे रहा था। क्योंकि हाथों में तिरंगा और चेहरे पर आजादी के
महोत्सव की मुस्कान देश को सबसे ऊपर रखने के संकल्प के रूप में प्रदर्शित हो रही थी। आज उज्जैन में
तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश पहुंचा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं है बल्कि
हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने अपने मस्तक चढ़ाकर अपने लहू
से भारत मां श्रंगार किया है।