top header advertisement
Home - उज्जैन << तिरंगामय हुआ उज्जैन: देश भक्ति के तरानों के साथ उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

तिरंगामय हुआ उज्जैन: देश भक्ति के तरानों के साथ उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा


उज्जैन- आज उज्जैन नगर का नजारा कुछ अलग ही था। तिरंगा हाथ में लिए
स्कूली बच्चें, यूवा , महिलाएं केवल और उत्साह नहीं दिखा रहे थे बल्कि आज उनमें देश के प्रति प्रेम को
व्यक्त करने का एक जज्बा भी दिखाई दे रहा था। क्योंकि हाथों में तिरंगा और चेहरे पर आजादी के
महोत्सव की मुस्कान देश को सबसे ऊपर रखने के संकल्प के रूप में प्रदर्शित हो रही थी। आज उज्जैन में
तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश पहुंचा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं है बल्कि
हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने अपने मस्तक चढ़ाकर अपने लहू
से भारत मां श्रंगार किया है।
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को उज्जैन नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चें,आम नागरिक, जनप्रतिनिधि ,अधिकारी कर्मचारी
उत्साहपूर्वक हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए। यात्रा में देश भक्ति के तराने के साथ &quot;भारत माता की जय&quot;
&quot;वंदे मातरम&quot; &quot;विजय विश्व तिरंगा प्यारा &quot; के जय घोष के साथ स्कूली बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लिए चले। 
       नगर निगम उज्जैन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षीरसागर सागर स्टेडियम से किया
गया। शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी
किया गया। तिरंगा यात्रा क्षीरसागर स्टेडियम से प्रारंभ होकर चामुंडा माता चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची
जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समारोहपूर्वक समापन किया गया।

Leave a reply