शहर में निकली तिरंगा यात्रा
उज्जैन - आमजनों में आजादी पर्व की अलख जगाने के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। देश प्रदेश और शहरों में आजादी के पर्व का उल्लास दिखाई दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को देशभक्ति की अलख जगाने एवं आजादी का जश्न मनाए जाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग से क्षीरसागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महापौर मुकेश टटवाल, निगमाध्यक्ष कलावती यादव व निगम आयुक्त आशीष पाठक, कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, संासद अलिन फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल थे। तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड भी शामिल हुआ, जिसकी सुमधुर ध्वन यात्रा में देशभक्ति का रस घोल रही थी। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे आजादी की अलख जा रहे थे।