कृषि उपज मंडी से किराना व्यापारी संघ ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ वाहन रैली निकाली गई
नागदा- कृषि उपज मंडी से किराना व्यापारी संघ ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी थाना चौराहा से प्रारम्भ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों जवाहर मार्ग, रामसहाय मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग, मिर्ची बाजार होती हुई से पुनः कृषि उपज मंडी पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग सम्मिलित हुये।