top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर एसपी तिरंगे के साथ घोड़े पर सवार होकर निकले

कलेक्टर एसपी तिरंगे के साथ घोड़े पर सवार होकर निकले


उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी के निर्देश पर यात्रा में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चों व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने घोड़े पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लिया था। वहीं स्कूल के बच्चो व पुलिस बल के जवानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं पुलिस बैंड पर देशभक्ति गीतों ने उत्साह भर दिया।

आजादी के पर्व के पहले मंगलवार को शहर में आजादी का उत्सव दिखाई दिया। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर दशहरा मैदान से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा में पुलिस जवानों के साथ ही अधिकारी और एनसीसी कैडेट व स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। दशहरा मैदान से यात्रा देवास रोड़ पर घूमकर टावर चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए पुलिस बल के बैंड पर देशभक्ति के गीत सुनाई दे रहे थे। वहीं जवान और स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामिल हुए। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त के उपलक्ष में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस बल के जवानों, एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता दिवस की फायनल रिहर्सल के बाद तिरंगा यात्रा निकाली है। कल 14 अगस्त को स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान डीआईजी नवतीत भसीन, एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर, जंयत राठौर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a reply