हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई, कलेक्टर और एसपी घोड़े पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लिये तिरंगा यात्रा में निकले
उज्जैन- मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी के निर्देश पर यात्रा में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चों व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर और एसपी घोड़े पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लिये तिरंगा यात्रा में निकले।