top header advertisement
Home - उज्जैन << किराना व्यापारी संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा

किराना व्यापारी संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा


किराना व्यापारी संघ नागदा और यूथ ब्रिगेड नागदा ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘एक शाम देश के नाम‘ तिरंगा यात्रा वाहन रैली निकली।

सोमवार को शाम 5:30 पर कृषि उपज मंडी से किराना व्यापारी संघ ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ वाहन रैली निकाली। यात्रा कृषि उपज मंडी थाना चौराहा से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों जवाहर मार्ग, रामसहाय मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ओझा मार्ग, मिर्ची बाजार होती हुई से पुनः कृषि उपज मंडी पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में संघ संयोजक मनोज राठी, सुरेन्द्र कांकरिया, महेन्द्र राठौर, किशोर सेठिया, किरण पोरवाल, अध्यक्ष मनीष व्होरा, सचिव हेमंत मेहता, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मयुर राठौर, सचिव हर्षित चावड़ा, बसंत मालपानी, राजा कर्नावट, राजेश धाकड़, मनीष चपलोत, हर्षित नागदा, राजेश गेलड़ा, चंद्रप्रकाश कांठेड़, अतुल छोरिया, संजय सोनी, दिपक जायसवाल, हितेश शुक्ला, सुजय कांकरिया, घनश्याम राठी, प्रशांत राठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a reply