top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ-2016 में जिन सड़कों का चौड़ीकरण होना था, 2028 के लिए भी वही प्रस्तावित

सिंहस्थ-2016 में जिन सड़कों का चौड़ीकरण होना था, 2028 के लिए भी वही प्रस्तावित


वर्ष 2015-16 में शहर की जिनआंतरिक सड़कों का चौड़ीकरणप्रस्तावित किया था, अब उन्हें ही सिंहस्थ-2028 में भी प्रस्तावित कियागया है। रहवासी व व्यावसायिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से इन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, जिनकीप्लानिंग नगर निगम ने करना शुरू कर दीहै। इसके तहत आगर रोड पर बीमाअस्पताल चौराहा यानी गाड़ी अड्डाचौराहा से फाजलपुरा व वीडी क्लाथमार्केट होते हुए निकास, खजूर वालीमस्जिद, केडी गेट व जूना सोमवारियाहोते हुए शिप्रा नदी रामघाट तक कीसड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

इससे क्षेत्र का व्यापार-व्यवसाय तो बढ़ेगाही सिंहस्थ व विशेष पर्वों पर श्रद्धालुओंको आवागमन में भी आसानी होगी। सिंहस्थ-2016 में क्षेत्र के व्यापारियों व रहवासियों के विरोध के चलते इनसड़कों का चौड़ीकरण व नवीनीकरण केकार्य नहीं हो पाए थे, जिसे इस बार किएजाने की प्लानिंग है। इसमें वर्ष2015-16 वाली स्थिति बन सकती है।

पुराना शहर घना रहवासी क्षेत्र होने केसाथ में व्यावसायिक क्षेत्र है। सड़कों काचौड़ीकरण किए जाने के लिए मकान वदुकानों के निर्माण तोड़े जाएंगे, जिसकोलेकर विरोध झेलना पड़ सकता है।क्योंकि केडी गेट से ईमली चौराहा तककी सड़क निर्माण अब तक पूरा नहीं होपाया है। रहवासियों के साथ में व्यापारीवर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

चौड़ीकरण में यह पेंच भी... - नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस चौराहा के बीच में नानाखेड़ा स्टेडियम के बाहर पहले से ही हॉर्कस जोन बनाया जा चुका। सड़क चौड़ीकरण में इसे तोड़ना पड़ सकता। - पुराना शहर घना रहवासी क्षेत्र होने के साथ में व्यावसायिक क्षेत्र है। - सड़कों का चौड़ीकरण किए जाने के लिए मकान व दुकानों के निर्माण तोड़े जाएंगे, जिसको लेकर रहवासियों और व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

इन मार्गों का चौड़ीकरण होना है

1- गाड़ी अड्डा चौराहा से वीडी क्लॉथ मार्केट होते हुए निकास चौराहा।

2- खजूर वाली मस्जिद, केडी गेट, जूना सोमवारिया होते हुए शिप्रा नदी रामघाट तक।

3- वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा, ढाबारोड होते हुए छोटी रपट तक मार्ग का चौड़ीकरण।

4- तेलीवाड़ा चौराहे से कंठाल चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण।

5- आगर रोड स्थित कोयला फाटक चौराहे से छत्रीचौक, गोपाल मंदिर तक।

6- खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा होते हुए रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग।

7- जीवाजीगंज थाने से गणेश चौक तक।

8- नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक।

Leave a reply