महाकाल गर्भगृह में BJP विधायक ने नियम तोड़कर की पूजा
उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पंडे-पुजारियों को छोड़कर सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध हैं। बावजूद इसके उज्जैन के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा की।
उनका पूजा करते हुए वीडियो और फोटो सामने आने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति ली। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा है कि जिस तरह नियम तोड़ने पर आम लोगों पर कार्रवाई की जाती है। उसी तरह भाजपा विधायक पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने विधायक पर FIR करने की मांग की है।
बता दें कि 10 अगस्त शनिवार को उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर वे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते दिखाई दिए।