नागदा की नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
उज्जैन- क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान ने नवीन कृषि उपज मंडी के प्रथम चरण का कार्य पूरा
हुआ है और द्वितीय चरण का काम होना है। एक पेड़ मां के नाम के आव्हान को हम सब मिलकर पूरा
करेंगे। क्षेत्र में सबकी जन-भागीदारी से वृहद पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने
उपस्थित जन-समुदाय से कहा कि मां की स्मृति में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का
काम करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। नागदा की नवीन कृषि उपज मंडी को आदर्श
बनाया जायेगा। श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला ने इस अवसर पर कहा कि पौधा लगाना ही नहीं, पौधे को पेड़
बनाना है, तभी एक पेड़ मां के नाम अभियान सार्थक होगा। इस कार्य में हम सबकी भागीदारी सुनिश्चित
होना चाहिये। पेड़ होंगे तो हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा क्योंकि हमें पेड़ से ही ऑक्सीजन मिलता है। नवीन
कृषि उपज मंडी एक मॉडल कृषि मंडी बने, ऐसा प्रयास किया जायेगा। असंगठित कामगार मण्डल के पूर्व
अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि अधिक से अधिक व्यक्ति पौधारोपण कर अभियान को सफल
बनायें। क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री लालसिंह राणावत ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि नवीन कृषि
उपज मंडी में लगभग 400 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये जा रहे हैं।