हासामपुरा से निकली कलश यात्रा, महाकालेश्वर का अभिषेक किया
उज्जैन | जैन तीर्थ हासामपुरा गांव से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल अभिषेक करने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से भगवा ध्वज फहराते हुए प्रारंभ हुई।
हिंदूवादी संगठन के अध्यक्ष लखन बाथम ने बताया जवासिया, चिंतामण, शिप्रा होते हुए उज्जैन पहुंची कलश यात्रा का जितेंद्र सिंह पटेल, श्यामसुंदर गुरु महाराज, सरपंच नरेंद्र सिंह चावड़ा सहित ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से जीतू पटेल, वीरू पंडित, चंदर सिंह सोलंकी, बने सिंह सोलंकी, गोपाल सिंह चावड़ा, गोवर्धन सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेम युवराज, कुणाल बाथम सहित हासामपुरा के रहवासी शामिल हुए। महाकाल दर्शन पश्चात ब्राह्मण समाज अग्निहोत्री धर्मशाला पर भोजन प्रसादी वितरित की गई।