स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन,तिरंगा संगीत कार्यक्रम आदि गतिविधियां होगीसंचालित
उज्जैन- कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि "हर घर तिरंगा अभियान" के
अंतर्गत जिले में स्वतंत्र दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम
,तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । सभी जिलों में
देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक- साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी
से आयोजित होंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा
बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा।