top header advertisement
Home - उज्जैन << दीक्षारंभ विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण दिन - मंत्री परमार

दीक्षारंभ विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण दिन - मंत्री परमार


विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ गुरुवार को इंजीनियरिंग अध्ययनशाला सभागृह में हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार रहें। अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय ने की।

उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा का भारतीय ज्ञान परंपरा से गहरा नाता रहा है। केंद्र शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2020 में प्रारंभ की गई। भारतीय ज्ञान परंपरा में दीक्षारंभ और दीक्षांत का विशेष महत्व है। दीक्षारंभ एवं दीक्षांत किसी भी विद्यार्थी के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल होते हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलवाया गया।

कुलपति ने कहा कि भारत अधुनातन विज्ञान के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भारत के महान ऋषि वैज्ञानिकों के ग्रंथों को आक्रांताओं द्वारा जलाया गया। फिर भी भारतीय मनीषा ने अपनी ज्ञान प्रणाली के महत्वपूर्ण सूत्रों को जीवित रखा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिलकुमार शर्मा, कार्यपरिषद सदस्य डॉ. मंजूषा मिमरोट, संकायाध्यक्ष विद्यार्थी कल्याण विभाग प्रो. एसके मिश्रा, निदेशक प्रो. संदीप तिवारी आदि उपस्थित थे। स्वस्तिवाचन डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, डॉ. गोपालकृष्ण शुक्ल एवं डॉ. महेंद्र पंड्या ने किया। संचालन डॉ. अमृता शुक्ला, संयोजन डॉ. नेहा सिंह, इंजी. मोहित प्रजापति आदि ने किया।

विशेषांक का विमोचन किया अतिथियों द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय के रिसर्च जनरल विक्रम के कालिदास विशेषांक का विमोचन किया गया। विमोचन पत्रिका के संपादक एवं कालिदास समिति के सचिव प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने करवाया। विश्वविद्यालय के नव प्रकाशित ब्रोशर एवं पोस्टर का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के एसओईटी परिसर एवं शालिग्राम तोमर छात्रावास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

Leave a reply