पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 3.8 मिमी वर्षा दर्ज
उज्जैन- कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में
उज्जैन जिले में औसत 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें उज्जैन तहसील में 7, खाचरौद में 5, बड़नगर में 19,
झारड़ा में एक और तराना तहसील में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून 2024 से लेकर आज दिनांक तक उज्जैन
जिले में औसत 485.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।