'बांग्लादेश के हिन्दुओं को भारत में शरण दें मोदी'
बांग्लादेश में दो दिन से जारी हिंसा में हिन्दुओं के साथ मारपीट, हत्या और मंदिरों पर हमले किए गए हैं। इसे लेकर उज्जैन के संतों ने रोष जताया है। यहां महामंडलेश्वर संत और महाकाल मंदिर के पुजारी ने पीएम पीएम मोदी से बांग्लादेश के हिन्दुओं को भारत लाकर विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि जब इतने रोहिंग्या मुसलमान को भारत ने शरण दे रखी है तो हिन्दुओं को क्यों नहीं दी जा सकती। सभी ने पीएम मोदी से हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द उपाय करने की अपील की है। महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज ने कहा कि बीते 15 दिन से कई युवा बांग्लादेश गए, जिसमें उज्जैन के युवा भी शामिल थे। खुफिया विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए कि ये युवा बांग्लादेश में जाकर क्या कर रहे हैं।
कई युवा देश से बांग्लादेश गए, इसकी जांच की जाए
आव्हान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश की हालत बहुत खराब है। अखबार और सोशल मीडिया पर मंदिरों और हिन्दुओं पर हो रहे हमले की खबर फुटेज देखकर मन दुखी हो रहा है। पिछले तीन दिनों से बांग्लादेश से खबरें आ रही हैं। हिन्दू के मंदिरों को जलाकर कत्लेआम किया जा रहा है। लूटपाट कर रहे हैं। बेटियों को उठा कार ले जा रहे हैं। कोई भी मदद उनको नहीं मिल रही है।
पीएम मोदी से आग्रह है कि वहां के हिन्दुओं को भारत में विस्थापित कर उनकी रक्षा की जाए। भारत के 100 करोड़ हिन्दुओं को आगे आने चाहिए। पाकिस्तान के बाद बंगाल केरल और काश्मीर से भी हिन्दुओं को भगाया गया है। ऐसा न हो कि ये आग भारत को समेट ले। इससे पहले सावधानी रखकर कदम उठाना चाहिए। भारत से कई लड़के मिसिंग है। खुफिया विभाग को नजर रखकर कदम उठाने चाहिए।
बांग्लादेश के हिन्दुओं को भारत में शरण दे सरकार
महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि हालत खराब है। भारत सरकार को एक्शन लेना चाहिए। जैसे, देश में मुसलमान और मंदिर सुरक्षित हैं। ऐसे ही हिन्दू मुस्लिम राष्ट्र में सुरक्षित रहे भारत को विचार करना चाहिए। हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार की भर्त्सना करता हूं। हिन्दुओं को जल्द भारत लाकर विस्थापित किया जाना चाहिए, जिस तरह से बांग्लादेश के कई मुस्लिम बंगाल में आकर बस गए, उससे ऐसे अच्छा होगा किहिन्दू को बांग्लादेश से भारत लाना चाहिए।
हिन्दू धर्म स्थल पर बम फेंके जा रहे
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शेलेशानंद महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म स्थल पर बम फेंके जा रहे हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। ऐसे में हिन्दुओं को भारत में शरण देना चाहिए।