top header advertisement
Home - उज्जैन << होमगार्ड महानिदेशक ने रामघाट डीआरसी का किया निरीक्षण

होमगार्ड महानिदेशक ने रामघाट डीआरसी का किया निरीक्षण


होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के महानिदेशक अरविंद कुमार ने सोमवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान रामघाट डीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड जिला सेनानी संतोष कुमार जाट भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान रामघाट पर ड्यूटीरत प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी द्वारा तैनात होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों और आपदा प्रबंधन संसाधनों की जानकारी महानिदेशक कुमार को दी गई। कुमार ने डीआरसी में लगे जवानों की बैठक लेकर वर्षाकाल के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने 4 अगस्त को माकड़ौन डीआरसी द्वारा छोटी कालीसिंध नदी में किए गए रेस्क्यू कार्य की सराहना की। होमगार्ड जिला सेनानी जाट ने बताया महानिदेशक कुमार ने स्वयं मोटरबोट के माध्यम से रामघाट, सिद्धाश्रम घाट, दत्त अखाड़ा आदि का भ्रमण कर घाटों का जायजा लिया।

श्रावण माह में भगवान महाकाल की तीसरी सवारी होने पर रामघाट पर लगे होमगार्ड के जवानों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी के लिए निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का भी उन्होंने जायजा लिया। ग्रीष्मकाल में शिप्रा नदी में स्नान करने आए लगभग 85 श्रद्धालुओं की जान होमगार्ड के जवानों द्वारा बचाई गई। साहसिक कार्यों की महानिदेशक कुमार द्वारा सराहना कर पुरस्कृत करने के लिए निर्देशित किया गया। होमगार्ड महानिदेशक कुमार नाव में बैठकर जानकारी लेते हुए।

Leave a reply