top header advertisement
Home - उज्जैन << कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त धाम पर 101 फलदार पौधों का रोपण किया

कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त धाम पर 101 फलदार पौधों का रोपण किया


11 अगस्त को उज्जैन आएगी भगवान श्री चित्रगुप्त जन आशीर्वाद यात्रा तैयारियों को लेकर कायस्थ समाज ने की बैठक कर  चित्रगुप्त धाम पर 101 फलदार पौधों का रोपण किया
उज्जैन। हरियाली अमावस्या पर उज्जैन नगर के कायस्थ समाज द्वारा अंकपात क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धाम पर यमुना सरोवर पर 101 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में 11 अगस्त को उज्जैन आने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त जन आशीर्वद यात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। 11 अगस्त को प्रातः 8 बजे भोपाल से चलकर भगवान श्री चित्रगुप्त जन आशीर्वाद यात्रा देवास रोड़, नागझिरी होते हुए ऋषिनगर चौराहे से नगर में प्रवेश करेगी। विभिन्न स्थानों पर होते हुए अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी। बैठक के पश्चात चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज द्वारा सर्वसम्मति से चित्रगुप्त मंदिर के न्यासी पद के लिए शिक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष डॉ. सीए अनुभव प्रधान, सचिव भरत सक्सेना नियुक्त किया गया। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "एक पौधा मां के नाम" के अंतर्गत कायस्थ समाज  द्वारा 101 पौधे चित्र गुप्त धाम स्थित यमुना सरोवर के आसपास लगाए गए। साथ ही सभी ने मिलकर उज्जैन को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले पीढी के लिए पर्यावरण सुरक्षित कर पेड़ लगाना हम सबकी जवाबदारी है। इसलिए अभियान को मां के नाम से जोड़कर इसके महत्व को बताया है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव मास्टर, मंगेश श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, घनश्याम सक्सेना, मदनगोपाल श्रीवास्तव, शिक्षक अनिल श्रीवास्तव, सुमेघ भटनागर, प्रियांश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव,त्रिलोक निगम, निखलेश खरे ,लक्ष्मी निगम, अनिल श्रीवास्तव देवशरण भटनागर दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे। आभार निखलेश खरे ने माना।

Leave a reply