top header advertisement
Home - उज्जैन << अब प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड रहेगा।

अब प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड रहेगा।


कई दशकों के अंतराल के बाद मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए पुलिस बैंड की स्थापना की जा चुकी है। अब प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड रहेगा। आगामी 15 अगस्त पर मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडावंदन कार्यक्रम में हर जिले का अपना पुलिस बैंड देशभक्ति पर आधारित गीतों पर प्रस्तुति देगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब इस कार्य के लिए विधिवत भर्तियां भी की जाएंगी।

आजादी के समय मप्र के अधिकांश जिलों में पुलिस बैंड हुआ करता था लेकिन पुलिस कर्मियों के रिटायर होने के बाद धीरे-धीरे कई जिलों में पुलिस बैंड लगभग समाप्त हो गए। वहीं कई जिलों में केवल इक्का-दुक्का पुलिस कर्मी ही इस बैंड दल में बचे। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड स्थापित करने को लेकर प्रयास ​शुरू किया। मप्र शासन की ओर से यह प्रयास किया कि प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड हो और 15 अगस्त 2024 को हर जिले में यही पुलिस बैंड प्रस्तुति दे।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया पूरे प्रदेश के सभी 55 जिलों से मिलाकर कुल 350 जवानों का चयन किया और उन्हें पुलिस बैंड स्कूल भोपाल में दो महीने का बैंड वादन का प्रशिक्षण दिया गया। भास्कर न्यूज़ सभी जवानों के लिए अलग से ड्रेस भी तैयार करवाई गई। प्रशिक्षण के बाद भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मध्यप्रदेश पुलिस बैंड के स्वर मेघ कार्यक्रम में इन प्रशिक्षित जवानों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष डेमो के रूप में प्रस्तुति दी गई। वहीं 29 जुलाई को महाकाल की श्रावण की दूसरी सवारी में इन प्रशिक्षित 350 जवानों ने सवारी में शामिल होकर प्रस्तुति दी।

Leave a reply