top header advertisement
Home - उज्जैन << ‘‘रोमांटिक रफी’’ का सांगीतिक अनुष्ठान आज पं.देवेन्द्र दुबे को रफी अवार्ड से नवाजा जायेगा

‘‘रोमांटिक रफी’’ का सांगीतिक अनुष्ठान आज पं.देवेन्द्र दुबे को रफी अवार्ड से नवाजा जायेगा


उज्जैन- प्रतिवर्षानुसार इस वर्श भी महाकाल गणवाहिनी द्वारा 31 जुलाई 2024 को महान पार्श्व गायक मो.रफी की पुण्यतिथि को भव्य संगीत अनुष्ठान किया जा रहा है।
वाहिनी अध्यख पं.शैलेन्द्र व्यास ‘‘घोटू गुरू’’ के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन संध्या 7.30 बजे से बम्बाखाना स्थित कैलाश टाकीज में रखा गया है। वाहिनी प्रतिवर्ष नगर के श्रेष्ठ गायक को रफी अवार्ड से सम्मानित करती है। इस वर्ष यह सम्मान सुमधुर गायक पं.देवेन्द्र दुबे को प्रदत्त किया जावेगा।
पं.व्यास के अनुसार मोहम्मद रफी सा. के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रफी सा. रोमांटिक युगल गीतों की प्रस्तुति नगर के नामचीन गायक, गायिकाओं जिनमें सर्वश्री राजेश जोशी, महेश मोयल, सावन कुमार, ज्वलंत शर्मा, मो.रईस चमन, राजेश सोनी, गुड्डू भाई, मनोज सारवान, अमित शर्मा, अली हैद वकील सा., जितेन्द्र सेईवाल, शैलेन्द्र जैन, डॉ.शादाब, मन्नु मास्टर, नवतेजसिंह, संदीप डब्बेवाला, गौरीशंकर दुबे, प्रीति दीक्षित, मनीषा राव, डॉ.अनामिका सोनी, शैफाली चतुर्वेदी, दीपा वर्रा, राजनंदनी, अनुभूति शर्मा, निमिषा किल्लेदार, अनुपमा दुबे आदि कलाकार अपने सुरीले स्वरों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर दुबे व ज्वलंत शर्मा द्वारा किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शास्त्री के अनुसार अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप गुरू, राम पुजारी, राजेन्द्र गुरू, पुरोहित समिति अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास, पार्षदगण रजत मेहता, माया राजेश त्रिवेदी, अर्पित दुबे उपस्थित रहेंगे।
समस्त गुरू मंडली ने नगर के रसिक श्रोताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a reply