कांग्रेस शहर अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पार्षद के खिलाफ FIR
शहरवासियो की समस्या नगर निगम द्वारा निराकरण नहीं किए जाने के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के बाहर चक्का जाम किया था। जिससे कई लोगो परेशान हुए थे। बुधवार को पुलिस ने चक्का जाम करने वाले 5 कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
उज्जैन पुलिस ने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्जकिया है। कांग्रेस नेता मंगलवार को नगर निगम का घेराव करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने चक्काजाम भी किया था।
शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर में बारिश से सड़कों की दुर्दशा, आवारा पशुओं की समस्या, जलप्रदाय की अव्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर नगर निगम का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नगर निगम के सामने सड़क पर बैठ गए और उन्होंने चक्का जाम कर दिया था। जिसके बाद रोड ब्लॉक होने की वजह से कई लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी बहस भी हो गई थी।
मामले में पुलिस ने चक्का जाम करने वाले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ,पार्षद माया त्रिवेदी, मुजबी सुपारी ,राजेश त्रिवेदी के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।