मक्का व सोयाबीन की जुताई में जुटे किसान
नागझिरी | क्षेत्र में लगातार बारिश से फसलें लहलहा रही है। वर्षा नहीं रुकने से खरपतवार भी बढ़ रही है। पिछले 10 दिन से किसानों का खेती कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहा है। खरीफ फसलों में बीमारियों का भी प्रकोप भी रबी फसलों से ज्यादा रहता है। रिमझिम बारिश से कपास सहित फसलों में पौधे सूखने की बीमारियों का प्रकोप देखा गया है। इन दिनों किसान सोयाबीन, मक्का आदि फसलों की जुताई कर रहे हैं।