नगर निगम का कांग्रेस कमेटी ने किया घेराव
उज्जैन- नगर निगम का कांग्रेस कमेटी ने किया घेराव। कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम का घेराव करते हुये चक्का जाम किया गया। कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाये है कि शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालत खराब हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशुओं की समस्या, शहर में जल प्रदाय की अव्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। कांग्रेस पार्षदों की समस्या नहीं सुनी जा रही है। जिसके चलते कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया गया।