top header advertisement
Home - उज्जैन << मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल

मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल


उज्जैन के अमरपुरा में पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बेटे को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन के आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित है। तोपखाना क्षेत्र के पास अमरपुरा में रहने वाले जहूर लाला के मकान में रईसा बी (52), बेटे हैदर नागोरी (27) के साथ दो साल से किराए से रह रही थीं। मकान जर्जर हालत में था। सोमवार शाम चार बजे घर की छत अचानक गिर गई। मां और बेटे दोनों मलबे में दब गए।

पीड़ित के चाचा अशरफ नागोरी ने बताया कि हैदर स्टील रेलिंग का काम करता है। उसके पिता नहीं हैं। आज शाम मां, बेटे खाना खाकर बैठे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते घर में पानी भी टपक रहा था। हादसा होने पर लोग जमा हो गए और मलबा हटाकर दोनों को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने रईसा बी को मृत घोषित कर दिया।

Leave a reply