top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन देश का पहला शहर, जहां डेढ़ लाख पक्षियों के फ्लैट होंगे

उज्जैन देश का पहला शहर, जहां डेढ़ लाख पक्षियों के फ्लैट होंगे


ये है पक्षियों का नया आशियाना... उज्जैन-सांवेर रोड पर वार्ड 47 में मुनिनगर तालाब के समीप करीब 52 फीट ऊंचा नया पक्षी घर बनाया गया है। इसमें एक साथ 3000 से ज्यादा पक्षी रह सकेंगे। इसी में उनके लिए दाना-पानी आदि का इंतजाम भी रहेगा।

सेफ्टी टॉवर होने से पक्षी यहां सुरक्षित रह सकेंगे। यह पक्षी घर आशीर्वाद इंटरप्राइजेस बर्ड हाउस के हाशिम धक्का एंड रामभाई चौधरी सिद्धपुर गुजरात ने बनाया है। इस पर करीब साढ़े सात लाख रुपए का खर्च आया है, जिसका वहन उज्जैन के सिंधी समाजजनों ने किया है।

इसके साथ ही अब उज्जैन में कुल चार पक्षी घर हो गए हैं। सिंधी समाज के निर्णय के तहत अब 46 पक्षी घर और बनाए जाएंगे। इससे उज्जैन में पक्षी घरों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। यानी डेढ़ लाख पक्षी यहां रह सकेंगे। हाशिम धक्का व चौधरी ने बताया कि मुनिनगर में करीब डेढ़ माह की अवधि में पक्षी घर बनाकर तैयार किया है। समाजसेवी व सिंधी समाज के वरिष्ठ महेश परियानी ने बताया वसंत विहार में बने पक्षी घर में बड़ी संख्या में पक्षी रह रहे हैं।

Leave a reply