कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली
कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाजयुमो उज्जैन महानगर ने अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में मशाल रैली निकाली। नगर जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह परिहार व मीडिया प्रभारी दीपक नामदेव बताया मशाल रैली देवास गेट से शुरू होकर फव्वाराचौक पर संपन्न हुई।
इसमें शहीद भास्कर पांडे के पिता अनिल पांडे, पूर्व सैनिक महिपाल सिंह, सुंदर सिंह भदौरिया, शैलेंद्र डोडिया, जीप पर सवार होकर युवाओं में देशसेवा के प्रति अलख जगा रहे थे। मुख्य रूप से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, महामंत्री संजय अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमेय आप्टे, जयंतराव गरुड़, उमेश सेंगर सहित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी के साथ शामिल थे।