top header advertisement
Home - उज्जैन << रक्षाबंधन पर्व पर विगत दो साल के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें निःशुल्क चलेंगी।

रक्षाबंधन पर्व पर विगत दो साल के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें निःशुल्क चलेंगी।


रक्षाबंधन पर्व पर विगत दो साल के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें निःशुल्क चलेंगी। महिलाएं निःशुल्क सुगमता से सफर कर सकेंगी।

इस बात की घोषणा महापौर मुकेश टटवाल ने गुरुवार को नगर निगम द्वारा वार्ड 35 के मंछामन कॉलोनी स्थित आनंद भवन में जनसंवाद शिविर मे कही। महापौर ने कहा उज्जैन पीएम स्वनिधि योजना में भी देश में प्रथम आया है। जनसंवाद शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

शिविर के प्रारंभ में निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने शिविर को सं‍बोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को 250 रुपए की अतिरिक्त सौगात दी है, वह स्वागत योग्य है। आभार क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष संग्रामसिंह भाटिया ने माना।

निगमायुक्त आशीष पाठक, उपायुक्त एवं शिविर प्रभारी आरती खेड़ेकर, उपायुक्त मनोज मौर्य, प्रेमकुमार सुमन, नारायणसिंह भाटिया, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर मौजूद थे। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने कहा यह शिविर प्रति बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को आयोजित होंगे। महापौर के आग्रह पर शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लाइसेंस बनाने की सुविधा पर सहमति दी।

Leave a reply