कलेक्टर श्री सिंह ने की राजस्व महाअभियान की विस्तृत समीक्षा
उज्जैन- राजस्व महाअभियान का वास्तविक रूप से जन सामान्य को लाभ मिले।
पूरी गंभीरता से उनके समस्याओं का समाधान किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने
मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राजस्व अधिकारियों को
दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व महाअभियान की प्रगति की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत नामांतरण के प्रकरणों में पेशी लगाकर
उनका समय पर निराकरण कराएं। 30 दिवस से अधिक के नामांतरण के प्रकरण लंबित न रहें। इसी प्रकार
अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम के प्रकरणों का भी निराकरण सुनिश्चित कराएं। सभी पटवारी सप्ताह में
तीन दिन अपनी पंचायत में बैठे और राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने ईकेवाईसी के
प्रकरणों के निराकरण में भी गति लाने के निर्देश दिए। कहा कि पटवारी की दैनिक डायरी भी भरी जाएं।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे द्वारा भी राजस्व महाअभियान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश
दिए गए।