top header advertisement
Home - उज्जैन << अपने धर्म, परंपरा और संस्कृति को कभी न छोड़े

अपने धर्म, परंपरा और संस्कृति को कभी न छोड़े


उज्जैन- महाकाल घाटी स्थित आश्रम चाणक्य पर गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्यों सहित अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज एवं महाकाल सेना के सदस्यों ने गुरुदेव महेश पुजारी जी का पूजन किया।
रूपेश मेहता ने बताया गुरुदेव महेश पुजारी जी ने इस अवसर पर कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए अपने धर्म, परंपरा और संस्कृति को कभी न छोड़े। धर्म और परंपरा की रक्षा के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर करने पड़े तो पीछे न हटे। यहीं सच्ची गुरु दक्षिणा है। महाकाल सेना के प्रदेश प्रमुख अशोक राठौर, कप्तान बोबल ने साफा बांधकर गुरु पूजन किया। गुजरात के सूरत से आए हितेश जरीवाला, कोलकाता की रूपा गांगुली, इंदौर के अशोक शुक्ला, शिशुपाल पटेल मित्र मंडल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से आए शिष्यों ने पूजन किया। विजय पुजारी, महेंद्र सिंह बैंस, अर्पित पुजारी, आशीष अग्निहोत्री, आयुष पुजारी, मुकेश खंडेलवाल, राजेश बैरागी, निहिर पटेल, विमला राठौर, राजेंद्र गादीया, सुभाष यादव, रघुराज सिंह भदौरिया, नेहा भदौरिया, राम शर्मा, अंकित यादव, राकेश जोशी, घनश्याम दीक्षित, मंगल पुजारी, राजेंद्र खिमेसरा, राजेंद्र तिवारी, पवन कसेरा, शिवनारायण राठौर, एसपी श्रीवास्तव, दिलीप मगरवाल, मोहनलाल राठौड़, आयुष राठौर, राहुल पंडित, अरविंद शर्मा, बद्रीलाल पंवार, गोविंद व्यास, आशीष ठक्कर, किशन पांडे, सुधीर दुबे, सुरेश शर्मा, अरुण कुर्मी, विकास पटेल, यथार्थ पटेल, अभिषेक पटेल, संजय मेहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a reply