top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों से किया वन-टू-वन संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों से किया वन-टू-वन संवाद


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की
यात्रा को आगे बढ़ाते हुए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए गत दिवस जबलपुर के
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न उद्योगपतियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा
की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों की दिशा में आने वाली सभी
प्रक्रियाओं को सरल करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक भी
उपलब्ध है। निवेशक और उद्यमी भरोसे के साथ निवेश करें, सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार
है।

Leave a reply