महाकाल मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आज सावन का पहला सोमवार है, और खास बात यह है कि इस पवित्र माह की शुरुआत भी सोमवार से हुई है। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर प्रशासन का दावा है कि भक्तों को 1 घंटे में दर्शन हो रहे हैं। यानी कतार में लगे भक्त को गर्भगृह तक आने और यहां से आगे जाने में 1 घंटे का ही समय लग रहा है। वहीं, ओंकारेश्वर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में शिव अभिषेक चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। आगर मालवा के बाबा बैजनाथ मंदिर में पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।
इधर, भगवान महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार रात 2.30 बजे ही महाकाल मंदिर के पट खोल दिए गए। भस्म आरती में 17 हजार भक्तों ने भस्म आरती में दर्शन किए हैं। जबकि सुबह करीब 10.30 बजे तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं दर्शन कर चुके हैं। दिनभर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।